26 दिसंबर 2019 सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

इस महीने 26 तारीख को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त हो जाएगा। खण्डग्रास की अवधि 2 घंटे 40 मिनट तक रहेगी। जबकि सूर्य ग्रहण में लगने वाला सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाएगा।
किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण गुरु की राशि धनु और मूल नक्षत्र में लग रहा है। मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है। सूर्य ग्रह, धनु राशि और मूल नक्षत्र के बीच की सामंजस्यता को देखें तो इन तीनों के मध्य अच्छी सामंजस्यता दिखाई दे रही है। 
क्या होता है सूतक काल?
ग्रहण में लगने वाला सूतक एक अशुभ समय होता है। धार्मिक दृष्टि से यह अवधि किसी शुभ कार्य के लिए अच्छी नहीं होती है। अतः इस दौरान शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। यह सूर्य ग्रहण से लगने के चार पहर (एक पहर तीन घंटे के बराबर होता है) पहले से ही लग जाता है और ग्रहण के समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। हालांकि सूतक काल वहीं प्रभावी होता है, जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

  .सूतक काल में न करें ये कार्य

सूतक काल में भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए। इस दौरान किसी भी नए कार्य को शुरु नहीं किया जाता है। इसके साथ ही मूर्ति पूजा और मूर्तियों का स्पर्श न करें, न ही तुलसी के पौधे का स्पर्श करें। गर्भवती महिलाओं को चाकू एवं छुरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है। इसके साथ ही उन्हें घर से बाहर न निकलें। सूर्य को नग्न आंखों से न देंखें।

सूतक काल समाप्त होने पर करें ये कार्य
सूतक काल के दौरान सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें। वहीं ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में शुद्धता के लिए गंगाजल का छिड़काव करें। स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएँ और उनकी पूजा करें। ग्रहण समाप्त होने पर ताजा भोजन बनाएं और खाएं। यदि भोजन बना हुआ है तो उसमें तुलसी डाल दें ताकि वह भोजन दूषित न हो। सूर्य ग्रहण के बाद गरीबों को अनाज दान करें। 

सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 का राशियों पर प्रभाव
वर्ष 2019 में दूसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को हैहम आपको बताने जा रहे है की इस सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।
मेष
मेष राशि वाले व्यक्तियों को इस समय अपने व्यापार भागीदारों को समय देना होगाजिसके कारण आप अपने परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे

वृषभ
इस समय वृषभ राशि वाले जातक अपनी पसंद के नये कोर्स में दाखिला लेगें।

मिथुन
इस समय मिथुन राशि वाले व्यक्तियों की लवलाइफ में तनाव हो सकता है और आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता टूट भी सकता हैं।

कर्क
कर्क राशि वाले जातकों को भावनात्मक और व्यवसायिक स्तर पर परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह
इस समय सिंह राशि वाले लोग स्वस्थ जीवन का आनंद लेंगे और मनोरंजन में अपना समय व्यतीत करेंगे।

कन्या
कन्या राशि वाले व्यक्ति दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगे

तुला
इस समय तुला राशि वाले जातक पुराने अनुभवों से अलग कुछ नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति अपने लक्ष्य से हटकर अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करेंगे।

धनु
इस समय धनु राशि वाले जातक अपनी आर्थिक स्थिति का विश्र्लेषण करेंगे।

मकर
इस समय मकर राशि वाले व्यक्ति अपने किसी निर्णय को लेकर पुनर्विचार कर सकते है।

कुंभ
इस समय कुंभ राशि वाले जातकों को पौराणिक मान्यताओं से बाहर निकलने की आवश्यकता है।

मीन
इस समय मीन राशि वाले व्यक्ति सामाजिक दायरे का विस्तार ना करें और अपने परिवार तथा दोस्तों को समय दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10 अप्रैल: जानें कैसे फैसले आपके लिए साबित हो सकते हैं नुकसानदेह

COVID-19 Dashboard