क्या कहती है आप की राशि कैसा रहेगा आज आप का दिन जाने



क्या कहती है आप की राशि कैसा रहेगा आज आप का दिन जाने

 मेष

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा। 

वृषभ

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

दूसरों को देख कर या उनके प्रभाव में आकर आपको अपने लिए कोई केरियर नहीं चुनना चाहिए। वही केरियर चुनें जो आपको अच्छा लगता है और जिसको करने की आप काबिलियत रखते हैं। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने क्षेत्र में बहुत आगे जा सकते हैं।

मिथुन

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते

कर्क

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शायद विदेश जा कर पढ़ने का ध्यान आपके मन में आ जाए। अगर ऐसा कोई अवसर मिले तो उसे हाथ से ना जानें दें।

सिंह

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। ज्ञान कहीं से भी मिले बात ये है कि आप उसका पूरा लाभ उठाएं। आज आप दूसरों के लिए मदद का स्त्रोत भी हो सकते हैं।।

कन्या

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।

तुला

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। वैसे भी नए- नए अनुभव करना आपको बहुत पसंद है।

वृश्चिक

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है।

धनु

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।

मकर

( शनि., दिसम्बर 14, 2019

आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आप चाहे विद्यार्थी हों या नौकरी- पेशे वाले आज आपके अपनी सोच को सुधारने के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में आपको इन से लाभ मिलेगा

कुंभ

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। इससे आपके रिश्तें में और भी मजबूती आएगी।

मीन

( शनि., दिसम्बर 14, 2019 )

अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10 अप्रैल: जानें कैसे फैसले आपके लिए साबित हो सकते हैं नुकसानदेह

COVID-19 Dashboard